पटना, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा, पर दिन चढ़ते ही धूप निकल आई। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के कई क्षेत्रों में रविवार को तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है तथा देर रात से सुबह तक कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री, पूर्णिया का 11.1 डिग्री तथा गया का 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री, भागलपुर 23.7 डिग्री, गया का 24.7 डिग्री तथा पूर्णिया का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath