बिहार में मौसम साफ, पारा चढ़ने की संभावना

पटना, 17 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है।

पटना, 17 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “अगले दो दिनों में पटना का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं।”

मौसम विभाग के अनुसार, पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 9.8 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 7.7 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24़1 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493