बिहार में मौसम साफ, पारा लुढ़का

पटना, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान साफ है। न्यूनतम तापमान में लगातर गिरावट दर्ज की जा रही है।

पटना, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान साफ है। न्यूनतम तापमान में लगातर गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना सहित राज्य भर में मौसम साफ रहने और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस और गया का 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापामन 32.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 32.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493