बिहार में मौसम साफ, बारिश के आसार

पटना, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ है। मंगलवार को राज्य के कई क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद बुधवार को पटना के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। राज्य के पूर्वोत्तर हिस्से के कई क्षेत्रों में भी सामान्य बारिश होने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना और पूर्णिया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.2 डिग्री सेल्सियस और गया का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

पटना में मंगलवार का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 36.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 17.60 मिलीमीटर और पूर्णिया में 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493