पटना, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को मौसम साफ और धूप खिली है, जिसके कारण तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्यभर में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, गया का 9.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री, पूर्णिया का 24.4 डिग्री तथा गया का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath