बिहार में मौसम साफ, लुढ़का पारा

पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दिन भर तेज धूप निकलेगी और तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।

शनिवार के बाद मौसम में परिवर्तन के आसार हैं, जिसके बाद कुछ क्षेत्रों में बादल छाने की संभावना है।

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 18.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493