बिहार में मौसम साफ, लुढ़का पारा

पटना, 13 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ तथा सुबह से ही धूप निकली है। इस बीच चल रही हल्की हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार,”अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा और हल्की हवा चलेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं तथा उन क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार हैं।”

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री, गया का 25.4 डिग्री और पूर्णिया का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया और भागलपुर में बारिश दर्ज की गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493