बिहार में मौसम साफ, शुक्रवार से मौसम में बदलाव के आसार

पटना, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में पुरवा हवा चलने से वातावरण में आद्र्रता की मात्रा बढ़ गई है, जिससे उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। इस बीच, गुरुवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में गुरुवार की शाम से मौसम में परिवर्तन की संभावना है। विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों के अंदर राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अन्य शहरों में, भागलपुर का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493