Friday , 3 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » बिहार में मौसम साफ

बिहार में मौसम साफ

पटना, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा तथा धूप निकली। अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, “यहां अगले एक सप्ताह ऐसा ही मौसम बना रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा तथा सुबह व शाम को ठंड रहेगी।”

मौसम विभाग के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, भागलपुर का 9.8 डिग्री और पूर्णिया का 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री, गया का 27.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में मौसम साफ Reviewed by on . पटना, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा तथा धूप निकली। अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई खास पटना, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा तथा धूप निकली। अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई खास Rating:
scroll to top