बिहार में मौसम साफ

पटना, 8 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने व कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बदली छाने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

वहीं, पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री, भागलपुर में 19.4 डिग्री और गया में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, पूर्णिया में 35.2 डिग्री, गया में 32.6 डिग्री तथा भागलपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493