बिहार में मौसम साफ

पटना, 16 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह आसमान साफ है तथा धूप निकली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने तथा तापमान में वृद्धि के आसार जताए हैं।

राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त पूर्णिया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, भागलपुर का 18.3 डिग्री तथा गया का 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री, पूर्णिया का 32.8 डिग्री, भागलपुर का 33 डिग्री और गया का 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493