पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान साफ है तथा धूप निकली हुई है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अभी एक-दो दिनों तक ठंड ऐसी ही रहेगी, लेकिन 24 नवंबर से ठंड बढ़ने की आशंका है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापामन 28.4 डिग्री, गया का 27.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath