बिहार में मौसम साफ

पटना, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में वृद्धि के आसार जताए हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य शहरों में भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री, पूर्णिया 19.1 डिग्री तथा गया का 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री, भागलपुर का 37.1 डिग्री, पूर्णिया का 35.2 डिग्री और गया का 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493