पटना, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ और तेज धूप है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
बिहार के अन्य शहरों, गया में न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री, भागलपुर में 24.4 डिग्री तथा पूर्णिया में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, गया में 38.3 डिग्री तथा पूर्णिया में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath