बिहार में मौसम साफ

पटना, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली हुई है। तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में वृद्घि के आसार हैं। राज्य के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री, भागलपुर का 14 डिग्री, गया का 11.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री, भागलपुर का 30.2 डिग्री तथा गया का 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493