पटना, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान साफ है और सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि राज्य में अभी लू चलने के आसार कम हैं, परंतु अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के कारण तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 21.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना और गया का सोमवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 35.4 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 38़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath