पटना, 8 मई (आईएएनएस)। पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में सोमवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा मंगलवार को पटना और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का सोमवार का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 37 डिग्री सेल्सियस, गया का 43.1 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath