बिहार में मौसम साफ

पटना, 29 मई (आईएएनएस)। बिहार के कई क्षेत्रों में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। इस बीच राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं, जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.7 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

उल्लेखनीय है कि रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान 36़.1 डिग्री सेल्सियस, गया का 39.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493