बिहार में मौसम साफ

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य भर के मौसम में किसी प्रकार की बदलाव की संभावना से इनकार किया है। मौसम विभाग का कहना है कि सात जून से राज्य के मौसम में बदलाव होगा व कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 27़ 8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

गया में रविवार को अधिकतम तापमान 46़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वर्ष का सबसे अधिक तापमान था। पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 40़ 4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 39़ 6 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 35़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493