पटना, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार मौसम साफ है और धूप निकली है। पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार मौसम साफ है और धूप निकली है। पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर और पूर्णिया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, गया का 32.1 डिग्री, भागलपुर का 34.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना में 2.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath