पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और राज्य के दूसरे क्षेत्रों में शनिवार सुबह धूप निकली। हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी के अनुसार, “शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ने की संभावना है।”
राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 30 डिग्री तथा गया का 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
dharmpath.com dharmpath