बिहार में मौसम साफ

पटना, 12 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ और धूप निकली है। हालांकि मौसम विभाग ने दोपहर के बाद हल्के बादल छाने के आसार जताए हैं। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने तथा बूंदबांदी के आसार जताए हैं जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और वातावरण में आद्र्रता की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी की संभावना जताई है।

भागलपुर और गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.5 दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493