बिहार में मौसम साफ

पटना, 19 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ व धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार हैं और वातावरण में आद्र्रता की मात्रा अधिक होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी महसूस करेंगे। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.0 डिग्री और पूर्णिया का 26़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.1 दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493