बिहार में मौसम साफ

पटना, 26 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने तथा अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

भागलपुर का रविवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री, गया का 26.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 31 डिग्री तथा पूर्णिया का 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई। पटना में 1.60 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 43.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493