पटना, 29 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह धूप निकली हुई है और तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई।
पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया व भागलपुर का 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 37.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 33.3 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath