पटना, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-चार दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोग ज्यादा ठंड का एहसास करेंगे। अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 28.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath