बिहार में युवक की नृशंस हत्या

मुंगेर, 3 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। हत्या का कारण कथित रूप से भूमि विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मीपुर गांव निवासी उमेश यादव (26)की हत्या शुक्रवार की रात में की गई। उसके शव शनिवार को तैतरिया गांव में सड़क के किनारे झाड़ियों में मिला। उमेश के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।

गंगटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने शनिवार को बताया कि मृतक के परिजनों का कहना है कि पड़ोस के रहने वाले रवींद्र यादव से उसका जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद की वजह से उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी ने इस हत्या के पीछे नक्सलवादियों के हाथ होने से साफ इनकार किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493