पटना, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह धूप रही, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। उमस भी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
वहीं, भागलपुर में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री, पूर्णिया में 25.3 डिग्री एवं गया में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक दिन पहले यानी गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, गया में 35.4 डिग्री और पूर्णिया में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath