बिहार में राजधानी सहित अन्य इलाकों में तेज धूप

पटना, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप रही। राजधानी के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई खास फेरबदल न होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

बिहार के अन्य शहरों जैसे गया में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री और भागलपुर में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, गया में 35.2 डिग्री और भागलपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493