बिहार में रालोसपा अध्यक्ष हटाए गए, सभी समितियां भंग

पटना, 30 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गुरूवार को पार्टी के बिहार इकाई के अध्यक्ष अरुण कुमार को उनके पद से हटा दिया है तथा बिहार में प्रदेश स्तरीय सभी समितियां भंग कर दीं।

पार्टी के महासचिव फैसल इमाम मल्लिक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री और पार्टी के अध्यक्ष कुशवाहा की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई राष्ट्रीय समिति की बैठक में बिहार इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करने का फैसला लिया गया।

उन्होंने बताया कि बैठक में अगले दो महीने के अंदर बिहार संगठन का चुनाव कराने का भी फैसला लिया गया।

इधर, इस फैसले की जानकारी मिलने पर सांसद अरुण कुमार ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से हटाए जाने के बाद वे खुद को हल्का महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “उपेंद्र कुशवाहा चाटुकारों से घिर गए हैं और उन्हें अपनी हकीकत का पता नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय मंत्री उपेंद्र और सांसद अरुण के बीच विवाद चल रहा था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस विवाद के कारण पार्टी में दो गुट बन गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493