बिहार में रालोसपा के नवनिर्वाचित विधायक का निधन

पटना, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के नवनिर्वाचित विधायक बसंत कुशवाहा का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।

कुशवाहा के परिजनों के मुताबिक, रविवार रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

नवनिर्वाचित विधायक सोमवार से प्रारंभ होने वाले विधानसभा सत्र में भाग लेने और शपथ ग्रहण के लिए पटना पहुंचे थे।

विधायक के पार्थिव शरीर को रालोसपा के पटना स्थित कार्यालय में रखा गया है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बसंत मधुबनी जिले के उतरा गांव के रहने वाले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493