बिहार में रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार

हाजीपुर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को वैशाली जिले के बिदुपुर थाने में कार्यरत एक सहायक निरीक्षक (एसआई) को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि बिदुपुर थाने में तैनात एसआई धनंजय झा ने एक मामले में केस डायरी के लिए मोहनपुर गांव निवासी सतीश कुमार सिंह से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगे थे। इसकी शिकायत सिंह ने निगरानी विभाग से कर दी। मामले की सत्यता जांचने के बाद निगरानी ब्यूरो ने एक टीम का गठन किया।

पूर्व निर्धारित समय के अनुसार शुक्रवार सुबह सिंह जैसे ही रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एसआई को 10 हजार रुपये दे रहा था, तभी टीम ने एसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वतखोर एसआई धनंजय झा को पटना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। झा को दबोचने के लिए पहुंची निगरानी ब्यूरो की टीम में कुल 12 लोग शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493