बिहार में रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से टकराई स्कॉर्पियो, 3 घायल

सासाराम, 17 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में बुधवार सुबह आरा-सासाराम रेलखंड पर रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक पैसंेजर ट्रेन ने रेल पटरी पार कर रही एक स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। इस घटना में स्कॉर्पियो पर सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, सुबह 54274 सासाराम-आरा पैसेंजर जैसे ही सरियांव मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर पहुंची, राजपुर की तरफ से नोखा जा रही स्कार्पियो उससे टकरा गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और इस पर सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।

नोखा के थाना प्रभारी शशिभूषण प्रसाद ने दुर्घटना का कारण घने कोहरे को बताते हुए कहा कि सभी घायलों को तत्काल नोखा प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों की हालत नाजुक होने पर सासाराम भेज दिया गया।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद कुछ देर तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा, लेकिन तुरंत ही सामान्य कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493