बिहार में लापता 2 बच्चों का शव बरामद

औरंगाबाद (बिहार), 4 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर क्षेत्र से लापता दो बच्चों का शव गुरुवार को पुलिस ने एक नदी के पास से बरामद कर लिया है।

दोनों बच्चे 31 जनवरी को लापता हो गए थे। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मदनपुर के थाना प्रभारी श्याम किशोर सिंह ने बताया कि दधपी गांव निवासी अरविंद पाल का बेटा राजू कुमार (7) और श्रीकांत पाल का बेटा कुंदन कुमार (5) घर से 31 जनवरी को खेलने निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे।

लापात बच्चों का शव गुरुवार सुबह गांव के ही केशहर नदी के तट से बरामद किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि बच्चों की मौत नदी में डूबने या आपराधिक साजिश के तहत हुई है।

परिजनों ने बच्चों के लापता होने की प्राथमिकी मदनपुर थाना में दर्ज कराई थी।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493