बिहार में लुटेरों ने बैंक से 4 लाख रुपये लूटे

जमुई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में मंगलवार को अज्ञात लुटेरों ने धावा बोलकर चार लाख रुपये लूट लिए और फिर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सरौन गांव स्थित बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के खुलते ही चार-पांच हथियारबंद लुटेरे अंदर घुसे और उन्होंने हथियारों के बल पर बैंक कर्मचारियों और बैंक में उपस्थित ग्राहकों को बंधक बना लिया। लुटेरों ने बैंक के खजांची को अपने कब्जे में लेने के बाद बैंक का सेफ खुलवाया।

लुटेरों ने सेफ और काउंटर पर रखे करीब चार लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लुटेरों ने बैंक में आए ग्राहकों से भी करीब 52 हजार रुपये लूट लिए।

जमुई के पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छोपमारी की जा रही है तथा जिले की सीमा सील कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद उसी से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आसपास के जिलों की पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493