बिहार में लुटेरों ने बैंक से 22 लाख रुपये लूटे

शेखपुरा, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े एक बैंक पर धावा बोला और 22 लाख रुपये से अधिक लूटकर फरार हो गए।

इस दौरान लुटेरों ने विरोध करने पर बैंक प्रबंधक के साथ मारपीट की, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, शेखपुरा शहर के कटरा चौक स्थित इंडियन बैंक की शाखा के सुबह खुलने के मौजूद ग्राहकों को अपने कब्जे में कर लिया।

इसके बाद लुटेरे बैंक से 22.67 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने जाने से पहले बैंक गेट बंद कर दिया और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क को भी ले गए।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के पुलिस तुरंत बाद बैंक पहुंची, फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

अधिकारी के अनुसार, शेखपुरा से बाहर जाने वाली सड़कों को सीलकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है और लुटेरों के सुराग पाने की कोशिश चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493