बिहार में लुढ़का पारा, मौसम साफ

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। इस बीच चल रही ठंडी हवा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अन्य शहरों में, गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 19.6 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। इस क्रम में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री और अधिकतम 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493