बिहार में लुढ़का पारा, सर्दी से राहत नहीं

पटना, 16 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह चल रही ठंडी हवाओं तथा कोहरे के कारण पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान सभी क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भागलपुर का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में राज्य के मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। सुबह घना कोहरा रहेगा, हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को पटना का 7.7 डिग्री, गया का 6.6 डिग्री और पूर्णिया का 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं एक दिन पहले सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां का मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493