बिहार में लू का असर, तापमान और बढ़ने के आसार

पटना, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह तेज धूप निकली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में राज्य का तापमान और बढ़ने की आशंका जताई है। इस बीच, गया का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया, “पश्चिमी और मध्य बिहार में अभी लगातार गर्म हवाओं (लू) का प्रभाव बना रहेगा। इसके साथ ही अगले दो से तीन दिनों में तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है।”

मौसम विभाग के मुताबिक, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24़ 3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 27़ 8 डिग्री सेल्सियस और गया का 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 44.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493