बिहार में लोकसभा की 6 सीटों पर लड़ेगी लोजपा

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को घोषणा की कि बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) छह सीटों पर, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व जनता दल (यू) 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा व जद (यू) ने लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान को राज्यसभा की एक सीट देने पर भी सहमति जताई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राम विलास पासवान के साथ घंटे भर चली बैठक के बाद अमित शाह ने कहा, “बिहार में 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा व जद (यू) प्रत्येक 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जबकि लोजपा छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।”

अमित शाह ने कहा कि सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने में सहमति जताई है। उन्होंने भरोसा जाहिर किया राष्ट्रीय जनतांत्रितक गठबंधन बिहार में 2019 में 2014 की तुलना में अधिक सीट जीतेगा।

राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 2014 में भाजपा ने 22 सीटों पर जबकि लोजपा ने छह सीटों पर जीत हासिल की थी। इन चुनावों में भाजपा 30 सीटों व लोजपा सात सीटों पर लड़ी थी।

उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) ने तीन सीटों पर जीत हासिल की थी, वह उस समय राजग का हिस्सा थी।

आरएलएसपी अब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा बन चुकी है।

2014 में जद (यू) को सिर्फ दो सीटें मिली थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493