बिहार में वार्ड सदस्य की हत्या, शव बरामद

बक्सर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक वार्ड सदस्य की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मंगलवार को वार्ड सदस्य सिकंदर कमकर का शव एक नहर से बरामद किया।

मुफस्सिल थाना के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने पवनी गांव निवासी सिकंदर (32) का शव गांव से दूर कठघरवा-पवनी मार्ग पर नहर में ढुढनी पुल के पास से बरामद किया गया है।

मृतक पवनी गांव के वार्ड संख्या नौ का सदस्य था।

कुमार ने आशंका जताते हुए कहा कि मौत के पहले सिकंदर के हाथ-पैर बांधकर पिटाई की गई है, जिससे उसकी मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक सोमवार रात किसके साथ और कहां था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493