बिहार में विषाक्त भोजन खाने से 70 बच्चे बीमार

पूर्णिया, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक निजी स्कूल में विषाक्त भोजन खाने से लगभग 70 बच्चे बीमार पड़ गए। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पुालिस के अनुसार, बायसी स्थित एक निजी स्कूल के छात्रावास में रविवार रात बच्चों को खाने में रोटी और सब्जी सहित कई अन्य चीजें परोसी गई थी। खाना खाने के लगभग एक घंटे के बाद बच्चे सिर, पेट में दर्द और उल्टियां होने की शिकायत करने लगे।

सभी बच्चों को आनन-फानन में पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बायसी के थाना प्रभारी सुभाष बैजनाथन ने सोमवार को बताया, “एक शिक्षक और 66 बच्चों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसमें से अधिकांश बच्चों की हालत में सुधार को देखते हुए सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को लखीसराय जिले के बड़हिया जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में भी विषाक्त भोजन खाने से लगभग 50 बच्चे और चार शिक्षक बीमार पड़ गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493