बिहार में व्यवसायी की हत्या पर भड़का आक्रोश, पुलिस ने चलाई गोली

पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए गोलियां चलाई, जिसमें तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने से लोग और आक्रोशित हो गए हैं। क्षेत्र में तनाव कायम है।

पुलिस के अनुसार, हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को ताजपुर बंद का आह्वान किया था। बंद के दौरान लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 को जाम कर दिया और वहां सड़क पर आगजनी की। जाम हटाने पहुंची पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच जमकर नोक-झोक हुई और तनाव बढ़ गया।

इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने ताजपुर थाना पर पथराव प्रारंभ कर दिया और वहां खडे कई वाहनों में आग लगा दी।

इस बीच पुलिस ने आत्म रक्षा के लिए गोलियां चलाई। लोगों को आरोप है कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि ताजपुर थाना के आषाढ़ी गांव निवासी और दवा व्यवसायी जनार्दन ठाकुर (55) बुधवार रात ताजपुर से अपनी दुकान बंदकर वापस गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में जमुआरी नदी किनारे श्मशान वाली सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई।

ताजपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493