शिवहर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में शिवहर जिले के श्यामपुरबैठा थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है, जहां एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने गुरुवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, भोरहा गांव निवासी मोहन सिंह शराब का अवैध कारोबार करता था। मोहन की मां कांति देवी (55) इसका विरोध करती थी। इसी को लेकर मोहन सिंह का अपनी मां के साथ झगड़ा हुआ करता था। आरोप है कि बुधवार की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मोहन ने मां की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को घर के निकट खेत में फेंक दिया।
स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने खेत से शव बरामद कर लिया।
श्यामपुर बैठा के थाना प्रभारी गोरख राम ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहन और उसकी पत्नी काजल सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा पूछताछ की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath