बक्सर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर जिला में बुधवार को बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने शिक्षा विभाग में कार्यरत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) विनायक पांडे को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त शिक्षक अक्षयवर नाथ पांडे की सेवालाभ से जुड़ी संचिका पर हस्ताक्षर करने के लिए डीपीओ ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत शिक्षक ने ब्यूरो में कर दी।
मामले की पुष्टि होने के बाद एक टीम का गठन किया गया और तय समय पर बुधवार को शिक्षक ने जैसे ही डीपीओ को 15 हजार रुपये बतौर रिश्वत दी, निगरानी टीम ने डीपीओ को गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी टीम गिरफ्तार अधिकारी को लेकर पटना रवाना हो गई, जहां पूछताछ के बाद उन्हें निगरानी ब्यूरो की अदालत में पेश किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath