बिहार में शीतलहर का कहर

पटना, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह धूप निकली हुई है लेकिन शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम का सबसे कम है।

मौसम विभाग अनुसार, अगले एक-दो दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। धूप निकलने के बावजूद चल रही ठंडी हवा के कारण ठिठुरन बढ़ेगी तथा तापमान में और कमी आएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 5़1 डिग्री सेल्सियस और गया का 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 21.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493