बिहार में शीतलहर जारी, 21 जनवरी तक विद्यालय बंद (लीड-1)

पटना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दी है। पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में दोपहर के बाद हालांकि धूप निकली परंतु पछुआ हवा के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

इस बीच ठंड के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल 21 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। ठंड के कारण स्कूल बंद करने का यह छठा आदेश है।

मुजफ्फरपुर, दरभंगा तथा भागलपुर में भी ठंड के कारण 21 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

ठंड और कोहरे का प्रभाव लंबी दूरी तक चलने वाली रेलगाड़ियों पर भी देखा जा रहा है।

रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, पटना से होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी तक चलने वाली सभी रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देर से पहुंच रही हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, राज्य में सोमवार को गया सबसे ठंडा रहा जहां का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पटना का 9.5 डिग्री, पूर्णिया का 10.4 डिग्री तथा भागलपुर का 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 13 डिग्री, गया का 16.2 डिग्री और पूर्णिया का 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493