बिहार में शीतलहर, तापमान लुढ़का

पटना, 12 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह चल रही शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। पटना का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

पटना, 12 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह चल रही शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। पटना का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के एक वैज्ञानिक के मुताबिक, “अगले एक-दो दिनों तक ठंडी हवा चलेगी, जिससे कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। ”

केंद्र के अनुसार, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 6.7 डिग्री तथा पूणिर्या का 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24.6 डिग्री, पूर्णिया का 23.8 डिग्री और गया का 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493