बिहार में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत

भागलपुर, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के नारायणपुर थानाक्षेत्र में बुधवार को ट्रक और ऑटो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, एक ऑटो यात्रियों को लेकर मानसी गांव से नवगछिया जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर बलाहा गांव के समीप एक ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि ऑटो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

नारायणपुर के थाना प्रभारी जयंत प्रसाद ने बताया कि घायल ऑटो चालक को प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।

मृतकों में सहरसा निवासी मिथिलेश यादव, बांका निवासी सिंटू कुमार और नवगछिया के रहने वाले रामचंद्र राम शामिल हैं। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493