बिहार में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत

पूर्णिया, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, सुल्तानगंज निवासी डॉ. सुधीर कुमार मंडल अपने बेटे से मुलाकात करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर से नेपाल के विराटनगर जा रहे थे। इस दौरान सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणि पुल के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक के साथ कार की टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

सरसी के थाना प्रभारी नंद किशोर ने आईएएनएस को बताया कि मृतकों में सुल्तानगंज स्टेशन रोड के डॉक्टर सुधीर कुमार मंडल, उनकी पत्नी रेखा सिन्हा, उनकी तीन साल की पोती टिक्कू और कार चालक अभय कुमार शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में डॉक्टर की बहू स्वाति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493